फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abbas Ansari case hearing will be held on June 21 in mau

Mau News: अब्बास अंसारी मामले में अब 21 जून को होगी सुनवाई, दो साल की सजा के आदेश को दी है चुनौती

Tue, 10 Jun 2025 11:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 11:42 PM IST
सार

Varanasi News: मामले में अभियोजन की तरफ से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इसलिए अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 21 जून तय कर दी। साथ ही नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Abbas Ansari case hearing will be held on June 21 in mau
आरोपी विधायक अब्बास अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) राजीव कुमार वत्स की अदालत में मंगलवार को माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की अपील पर सुनवाई हुई। अब्बास ने दो साल की सजा सुनाए जाने के आदेश को चुनौती दी है। 
विज्ञापन


मामले में अभियोजन की तरफ से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इसलिए अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 21 जून तय कर दी। साथ ही नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के दौरान अब्बास अंसारी ने राज्य सरकार के अफसरों को धमकाया था। साथ ही नफरती भाषण देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीजेएम की अदालत ने अब्बास अंसारी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अब्बास अंसारी की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। अब अब्बास ने सत्र न्यायालय में अपील दाखिल की है। इसकी सुनवाई शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed