{"_id":"5fac1ee48ebc3e91b7102282","slug":"notice-of-attachment-of-50-thousand-prize-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: 50 हजार के इनामी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, गांव के प्रधान की हत्या का है मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: 50 हजार के इनामी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, गांव के प्रधान की हत्या का है मुख्य आरोपी
Wed, 11 Nov 2020 10:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले की घोसी कोतवाली पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी और असलपुर ग्राम प्रधान मुन्ना बागी की हत्या के मुख्य आरोपी गांव के ही राहुल सिंह के घर की चल संपत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा किया है। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर 2019 को गांव स्थित शिव मंदिर के पास प्राइमरी पाठशाला के सामने पोखरी की नीलामी के दौरान अपराधी राहुल सिंह ने असलपुर ग्राम प्रधान मुन्ना बागी को नौ गोलियां मारी थीं। इसमें प्रधान की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में राहुल सिंह नामजद हुआ, लेकिन वह तब से फरार है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि राहुल सिंह के खिलाफ थाना कोपागंज, कोतवाली घोसी व चिरैयाकोट में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन