फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued by suspending the teacher

शिक्षक को निलंबित कर जारी किया नोटिस

Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Notice issued by suspending the teacher
मऊ। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में प्रशिक्षण कार्यशाला में व्यवधान डालने पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर उक्त कार्रवाई की। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मेें मतदानकार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। शुक्रवार को प्रशिक्षण में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के पहसा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक हरेंद्र राम प्रशिक्षण में व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम ने शांत रहने का निर्देश दिया। कई बार चेताने के बाद शिक्षक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से उलझ गया। जिस पर उन्होंने शिक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सहायक अध्यापक हरेंद्र राम को निलंबित कर दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed