फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nomination of eight delegates for different positions

विभिन्न पदों के लिए आठ प्रत्यािश्ायों का नामांकन

Tue, 26 Mar 2019 11:05 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nomination of eight delegates for different positions
District Bar Association - फोटो : अमर उजाला
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए तीन अप्रैल को होने वाले मतदान में नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों पर आठ प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इससे पहले सोमवार को पहले दिन पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। अंतिम दिन  बुधवार को भी पर्चे भरे जाएंगे। चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओ की काफी गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


 एल्डर कमेटी के सदस्य मोहम्मद असलम ने बताया कि नई कार्यकारणी के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए जवाहरलाल प्रजापति, साधारण उपाध्यक्ष के लिए सुनील कुमार दुबे ,कोषाध्यक्ष के लिए अतुल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए कृष्ण कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए मनीष कुमार सिंह, रीना सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव और रमेश श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। पहले दिन महामंत्री पद के लिए रामबचन यादव और अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार मिश्र और जावेद अहमद तथा सहमंत्री प्रशासन के लिए चंद्रप्रकाश ने नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नामांकन बुधवार को भी दाखिल होगा । इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य के अलावा राधेश्याम, धनंजय सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव समिति में अपना योगदान दिया। उधर, चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। हालांकि नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी लेकिन फिर भी कचहरी परिसर में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं की चौकियों पर अपने समर्थन में मत देने की अपील करते नजर आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed