फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nomination for the posts of teacher officers

शिक्षक पदाधिकारियों के पदों पर नामांकन

Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nomination for the posts of teacher officers
घोसी। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का जनपदीय 10 वां त्रय वार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली पर डॉ.रामविलास भारती की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान शिक्ष पदाधिकारियों के पदों पर नामांकन किया गया। पहले दिन जनपदीय कार्यकारिणी समिति के चयन के लिए पर्यवेक्षक केदार नाथ यादव, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ व बलिया के महामंत्री रफीउल्लाह की देखरेख में अध्यक्ष, महामंत्री सहित पदाधिकारियों के पदों पर एक एक नामांकन किया गया। अध्य्क्ष पद के लिए डॉ रामविलास भारती, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चन्द्रा, मनोज कुमार, संजय तिवारी, विनोद राय, उपाध्यक्ष आभा त्रिपाठी, उपाध्याय विजय कुमार, महामंत्री अनवारुलहक, मंत्री-एखलाक अहमद, संयुक्त मंत्री-प्रवीण श्रीवास्तव, विजय बहादुर, सुमन, मीरा कुमारी, ममता पाण्डेय, संयुक्त मंत्री गोपाल, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, लेखाकार-बंशराज प्रसाद, आय व्यय निरीक्षक रामअधार ने नामांकन किया। हर पद के लिए एक एक पर्चा भरा गया। इसलिए का कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। डॉ.रामविलास भारती, पर्यवेक्षक द्वय केदारनाथ यादव व रफीउल्लाह ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बताया गया कि 13 जुलाई को शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बीएसए डॉ.संतोष कुमार सिंह एवं अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट मऊ विकायल भारती रहेंगे। इस दौरान ब्लाक के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर मंडलीय सह संयोजक बाबूराम, पूर्व जिलाध्यक्ष बलिया सुरेंद्र राम, अनवारुल हक, सच्चिदानंद यादव, आभा त्रिपाठी, मनोज कुमार, सुमन मीरा, गोपाल, बंशराज प्रसाद, रामअधार, राजकुमार, ललित राहुल, कमलेश राय,तपेश्वर राम, कन्हैयालाल,कमलेश कुमार, ओम प्रकाश चन्द्रा, राजेश कुमार, कमला प्रसाद, सूर्यनाथ यादव, जयप्रकाश, प्रसेनजित गौतम, रामानंद यादव, शकील अहमद, मनोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed