फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No provision for drainage, risk of diseases due to waterlogging

जलनिकासी का इंतजाम नहीं, जलभराव से बीमारियों का खतरा

Wed, 22 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
No provision for drainage, risk of diseases due to waterlogging
मऊ। शहर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई रिहायशी इलाकों में जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। जहां नाले-नालियां हैं उनकी सफाई नहीं की जा रही है। इससे खाली प्लाटों में जलभराव की समस्या है। इस समस्या को लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की है, लेकिन इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खाली प्लाटों में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण लार्वा पनपने लगा है। लेकिन न तो रासायनिक दवा का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है न ही नगर पालिका द्वारा ही इस समस्या को लेकर ठोस कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के अधिकांश मुहल्लों तथा कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इन कॉलोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर फैलकर खाली प्लाटों में भर जाता है। वर्तमान में कई जगहों पर बारिश से खाली प्लाटों में भरे पानी में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। इससे क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन

शहर की इमलिया मुहल्ला, बुनाई विद्यालय के पीछे ओम नगर, निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी नई बस्ती सहित अन्य कई जगहों पर यह समस्या इन दिनों देखने को मिल रही है। पॉश इलाके में शुमार इमलिया में खाली प्लाट में घरों से निकलने वाला पानी के साथ बरसात का पानी जमा हो रहा है। यहीं स्थिति निजामुद्दीनपुरा नई बस्ती के माधव होटल के पास है, जहां पानी की निकासी का इंतजाम न होने से बाइपास किनारे खाली एक बड़े प्लाट पर पानी जमा हो रहा है। इसके अलावा मुंशीपुरा ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर निकासी का इंतजाम न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। बारिश में यह पानी तो लोगों के घरों तक जा पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कई जगहों पर खाली प्लाटों में पानी भरे होने से इसमें मच्छरों का लार्वा पनपता रहता है। इससे इन कॉलोनियों में मच्छरों की संख्या बढ़ने से मच्छर जनित बीमारियां फैल रही हैं। निजामुद्दीनपुरा निवासी आशीष, इमलिया निवासी, मुंशीपुरा निवासी समाजसेवी छोटेलाल गांधी, अनिल का कहना है कि भरे गंदे बदबूदार पानी में हजारों तरह के छोटे-छोटे जीव जंतु, मच्छरों का लार्वा आदि पनप रहा है। आसपास के रहवासियों के निजी बोरों का पानी दूषित हो रहा है। घरों के दरवाजे खोलने पर उनके घरों में सैकड़ों की संख्या में मच्छर घुस जाते हैं। इस संबंध में स्थानीय रहवासियों ने कई बार नगर पालिका कार्यालय में शिकायत की है पर समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।

नगर पालिका ने शहर में खाली पड़े प्लाट में पानी भरे होने पर 50 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही लोगों को मिट्टी भरने के साथ पानी जमा न होने देने की अपील भी की जा रही है। नगर पालिका की टीम घरों के आसपास जमा पानी में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव करा रही है। शहर में पांच फागिंग मशीनों से फॉगिंग कराई जा रही है। दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed