फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No learning out cum exam for two years

दो साल से लर्निंग आउट कम परीक्षा नहीं

Tue, 08 Mar 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
No learning out cum exam for two years
मऊ। संक्रमण के चलते परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ा है। बच्चों की क्षमता का आकलन करने के लिए आयोजित होने वाली लर्निंग आउट कम परीक्षा दो सालों से नहीं हुई। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के स्तर के बारे में पता नहीं चल रहा है। हालांकि इस साल परीक्षा होने की उम्मीद जगी है। जिले में बेसिक शिक्षा से संबद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त तथा मदरसा के 1397 विद्यालयों में लगभग 2.35 लाख छात्र छात्राएं हैं। परिषदीय स्कूलों, सहायता प्राप्त, मदरसा के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता मजबूत करने को शासन स्तर से समय-समय पर लर्निग आउट कम परीक्षा आयोजित कराई जाती है। कोरोना से पूर्व दो बार परीक्षा आयोजित हुई थी। बच्चों ने भी दोनों बार इस परीक्षा में उत्साह से प्रदर्शन किया था। मगर संक्रमण के चलते दो साल यह परीक्षा नहीं कराई गई। इससे बच्चों के शिक्षा का स्तर भी पता नहीं चल रहा है। दो साल पहले हुई परीक्षा में बच्चों की शैक्षिणक गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार आया था। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमण के चलते लर्निंग आउटकम परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। यह परीक्षा डायट स्तर से होती है। अभी निर्देश नहीं आया है। गाइडलाइन जारी होते ही परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed