फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No flaws found in child communication under judicial officers inspection

न्यायिक अधिकारियों के निरीक्षण में बाल संप्रेक्षण में नहीं मिली खामियां

Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
No flaws found in child communication under judicial officers inspection
मऊ। जिले में स्थित मंडल बाल संप्रेक्षण गृह का शुक्रवार को बलिया और मऊ जनपद के न्यायिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ सामान्य मिला। किसी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की। निरीक्षण मे संप्रेक्षण गृह में कुल 108 किशोर मिले। इसमें मऊ के 25, बलिया जिले के 27 और आजमगढ़ जनपद के 56 किशोर शामिल थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के सचिव सत्यवीर सिंह और प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय बलिया के यशपाल शुक्रवार को अचानक बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे। दोनों न्यायिक अधिकारियोंने संयुक्त रुप से बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने संप्रेषण गृह के भोजनालय, पुस्तकालय, बाथरूम, भंडार कक्ष तथा बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों से पूछताछ की। सभी किशोरों ने बताया कि उन्हें समय से भोजन मिलता है, साथ ही सभी को अलग-अलग सैनेटाइजर तथा मास्क मिला हुआ है। किसी किशोर ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं किया । निरीक्षण के दौरान दो आइसोलेशन रूम में कुल 11 किशोर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि इस समय कोविड-19 के चलते कोई अध्यापक किशोरों को पढ़ाने के लिए नहीं आता है। डॉक्टर चेकअप के लिए आते है। निरीक्षण में सब कुछ सामान्य मिला। इस दौरान प्रभारी संप्रेक्षण गृह जयप्रकाश, केयरटेकर ओमप्रकाश सिंह और अनिल कुमार शर्मा, पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, धीरज कुमार त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed