फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No clue of missing youth found even after eight days

आठ दिन बीतने के बाद भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग

Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing youth found even after eight days
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली गांव निवासी राहुल यादव (23) के लापता होने के सात दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस को उसकी बाइक 18 अगस्त को शहर के भुजौटी में उसकी बाइक लावारिस अवस्था में मिली थी। बावजूद इसके राहुल का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक के काल डिटेल्स और भुजौटी तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली निवासी राहुल यादव पुत्र वीरेंद्र यादव 15 अगस्त की रात घर से बाइक लेकर निकला था। देर रात तक उसका पता न चलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। काफी खोजबीन करने के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने 17 अगस्त को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नगर के भुजौटी के पास 18 अगस्त की शाम उसकी बाइक लावारिस अवस्था में मिली थी।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने बीते शनिवार को गोताखोरों में माध्यम से भुजौटी स्थित सरयू नदी से लेकर तमसा नदी तक खोजबीन कराया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस भुजौटी स्थित घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के खंगालने में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed