फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   No clue of missing youth even after six days

छह दिन बाद भी गायब युवक का सुराग नहीं

Mon, 13 Dec 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing youth even after six days
मऊ। मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव के भीरा पूरब मोहल्ला निवासी एक युवक के गायब होने के छह दिन बाद भी अभी तक पता नही चल सका है। परेशान परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना के खैराबाद गांव निवासी अब्दुल जब्बार (28) की नौ दिसंबर को शादी होनी थी। वह अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए आठ दिसंबर की सुबह 9:00 बजे घर से साइकिल से निकला। पास में ही एक साइकिल स्टैंड में साइकिल जमा कर जब्बार मऊ अपने भाई के यहां जाने के लिए उसने कोई वाहन पकड़ा। देर रात जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवाले चिंतित हो गए। मऊ में उसके भाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह यहां नही आया है। परिजनों ने सगे संबंधियों, रिश्तेदारों, मित्रों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन छह दिन बाद भी अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed