फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   nirbheek aur bhayamukt hokar karen matadaan

निर्भीक और भयमुक्त होकर करें मतदान

Mon, 21 Feb 2022 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
nirbheek aur bhayamukt hokar karen matadaan
कोपागंज क्षेत्र के युसुफपुर में बूथ का निरीक्षण करते प्रेक्षक कार्तिके धनजी बुद्घभट्टी।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। सामान्य पर्यवेक्षक कार्तिकेय धनजी बुधना भट्टी ने कई संवेदनशील मतदान केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने यूसुफपुर, सदर की भुजौटी में बनने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। लोगों से अपील किया कि वह मताधिकार का प्रयोग निर्भीकता और बिना भय के करें। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में छह अति संवेदनशील, 48 संवेदनशील तथा 200 सामान्य बूथ हैं। पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए, मतदान को लेकर की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर इलाके में कानून व्यवस्था की जानकारी ली। यह ही नहीं उन्होंने लोगों को बताया कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन या चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत होने पर उनसे या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी निर्भीकता के साथ जरूर करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार घोसी राघवेश मणि त्रिपाठी, कानूनगो सत्येंद्र सिंह, लेखपाल राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed