फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine roadways buses will be deployed for election duty, problems for passengers

Mau News: चुनाव की ड्यूटी में लगाई जाएंगी नौ रोडवेज बसें, यात्रियों को परेशानी

Sun, 14 Apr 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nine roadways buses will be deployed for election duty, problems for passengers
मऊ। लोकसभा चुनाव में बूथों पर सुरक्षा बलों को लाने ले जाने के लिए मऊ और दोहरीघाट डिपो की नौ रोडवेज बसें लगाई जाएंगी। इसमें मऊ डिपो की चार और दोहरीघाट डिपो की दो बसें पहले ही चुनाव ड्यूटी में लगा दी गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से और रोडवेज बसों की मांग की गई है। 16 अप्रैल को मऊ डिपो की पांच और दोहरीघाट डिपो की चार बसें चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होंगी। इससे आम यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इन बसों के जाने से मऊ डिपो में बसों की संख्या 44 और दोहरीघाट डिपो में 35 रह जाएगी। चुनाव खत्म होने के बाद ये बसें लौटेंगी। इन दिनों यात्रियों की कमी से दोनों डिपो का कलेक्शन 50 फीसदी घट गया है। जबकि चुनाव आयोग एक बस के लिए एक दिन का 28800 रुपये ही किराया वहन करेगा। इससे दोनों डिपो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मऊ डिपो के बेड़े में 53 बसें हैं, इसमें 43 निगम की और 10 अनुबंधित हैं। दोहरीघाट डिपो में 43 बसें हैं, इसमें 42 निगम की और एक अनुबंधित बस है। 14 अप्रैल से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने के बाद लोगों का आवागमन बढ़ जाएगा। जिससे रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। निगम के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के लिए अभी और बसें मांगी जा सकती हैं। बसों के कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed