फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine new corona infected in Mau, 34 positive in Chandauli

मऊ में नौ नए कोरोना संक्रमित, चंदौली में 34 मिले पॉजिटिव

Sun, 19 Jul 2020 10:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 19 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Nine new corona infected in Mau, 34 positive in Chandauli
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले में रविवार को नौ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसमें पांच मरीज कोपागंज ब्लॉक के, तीन मरीज अमिला तथा एक मरीज रतनपुरा ब्लाक का है। वहीं कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती 16 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। नए मरीजों के मिलने से जिले में मरीजों की संख्या 303 पहुंच गई, इसमें 140 सक्रिय मरीज हैं। जबकि 160 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर चुके हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार बीएचयू से 61 रिपोर्ट मिली, इसमें 52 रिपोर्ट निगेटिव और नौ की पॉजिटिव मिली। इसमें कोपागंज ब्लाक के कुर्थीजाफरपुर में एक ही परिवार के तीन लोग तथा एक अन्य मरीज हैं। वहीं एक मरीज कोपागंज कस्बे का हैं। इसके अलावा अमिला बाजार में एक परिवार में तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा एक मरीज रतनपुरा बाजार में मिला है। 

विज्ञापन

 

Nine new corona infected in Mau, 34 positive in Chandauli
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

चंदौली में 11 बैंक कर्मी समेत 34 मिले संक्रमित

चंदौली जिले में रविवार की रात 34 लोगों की रिर्पोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। जिनमें से 2 बालिका व 7 महिला तथा 1 बालक समेत 24 पुरुष हैं। इनमें से 1 व्यक्ति गुजरात से, 1 हैदराबाद, 1 इंदौर, 2 तेलंगाना से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इनमें से 11 व्यक्ति जिला मुख्यालय स्थित एक ही बैंक के कर्मी हैं। 2 स्वास्थ्य कर्मी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया, 1 जूहा अनुदेशक, 1 डीपीआरओ आफिस कर्मी, 1 पूर्व ग्राम विकास अधिकारी से संबंधित हैं। 8 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हुई है। अब जनपद में कोविड के कुल 499 केस हैं, जिनमें एक्टिव केस की संख्या 295 है व 199 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 5 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed