फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nimiya's Daad Mayya Jhuleli Jhulnawa...

निमिया के डाढ़ मईया झूलेली झुलनवा ...

Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nimiya's Daad Mayya Jhuleli Jhulnawa...
अमिला में माँ दुर्गा मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर भव्य भगवती जागरण में गीत प्रस्तुत करतीं गा? - फोटो : MAU
अमिला। सिद्धिदात्री परिवार की ओर से कायस्थ टोला स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में रामनवमी पर रविवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। निमिया के डाढ़ मईया झूलेली झुलनवा ...देवी गीतों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। वहीं सजीव झांकी की प्रस्तुति देख लोग भावविभोर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहित विनोद त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सुभाष चंद तिवारी, आशुुुतो बंधन के हाथों संम्पन्न कराया। कार्यक्रम की शुरुआत टीम के राजेंद्र राज ने गणपति लाखो मेरी लाज.....से की। वर्षा कश्यप ने पर्वत पर बैठे है जेलवा तेरा है कि प्रस्तुति दी। जबकि दीक्षा पटेल ने राम जी की भइली जनमवा हो तनी झूम गांव..., निमिया के डाढ़ मईया झूलेली झुलनवा ... न मैया मोरी गावे ली गितिया मैया झूले झूले न न. गाया तो लोग झूम उठे। भोजपुरी गायक अजय दुबे की बम-बम बोल रहा है काशी की प्रस्तुति पर खूब ताली बजी। राधा व श्रीकृष्ण झांकी की सजीव प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जबकि मां दुर्गा के महिषासुर की वध करने की प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान प्रकाशचंद श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, बृजेश कुमार गुुप्त, राकेश गुप्ता, आदित्यकांत गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, रविशंकर चौरसिया, चंचल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, कुमार,राजेश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि अमिला अजय कुमार गुप्ता, वकील सोनकर, बबलू, राजेंद्र गुप्त आदि उपस्थित रहे।

अमिला में माँ दुर्गा मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर भव्य भगवती जागरण में झांकी प्रस्तुत करते क?

अमिला में माँ दुर्गा मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र पर भव्य भगवती जागरण में झांकी प्रस्तुत करते क?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed