फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Night curfew will be imposed if corona infection increases: DM

कोरोना संक्रमण बढ़ा तो लगेगा रात्रि कर्फ्यू : डीएम

Mon, 12 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Night curfew will be imposed if corona infection increases: DM
बढ़ते कोविड संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस लाइन सभागार में हिंदू और मुस्लिम धर्मगुरुओं और अन्य लो? - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना काल में नवरात्र और रमजान के दौरान गाइड लाइन का पालन करना होगा। शासन के दिशानिर्देशों का पालन कर की रोकोना की रोकथाम की जा सकती है। अगर संक्रमण बढ़ा को रात्रि कर्फ्यू लागू किया जाएगा। ये बातेें जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्र और रमजान शुरू होने वाला है। इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन ने गाइड लाइन जारी की है। इस दौरान मंडियों को इस तरह से संचालित किया जाए कि फुटकर बिक्री े कारण भीड़ न हो। आवश्यक हो तो जनपद स्तर पर ऐसी स्थानीय मंडियों को भीड-भाड़ वाले स्थानों से दूर अथवा खुले स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए स्थानांतरित करने पर भी विचार किया जाएगा। कहा कि सभी माध्यमिक शिक्षा तथा बेसिक शिक्षा संस्थानों में शिक्षण 30 अप्रैल तक बंद रहेगा, लेकिन जहां परीक्षाएं चल रही होगी वहां परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी। कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। कोचिंग संस्थान ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से संचालित किए जा सकते हैं। कहा कि नवरात्र और रमजान में मंदिर तथा मस्जिद के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए। थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए। मंदिर एवं मस्जिद में सभी प्रवेश करने वाले व्यक्ति मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। धर्म गुरुओं से कहा कि वे क्षेत्र में लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति पर एक बार में केवल पांच लोगों द्वारा पुष्प अर्पित करने की स्वीकृत दी गई। कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ा तो रात्रि कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि कोविड़-19 का प्रकोप पहले की अपेक्षा काफी तेजी से फैल रहा है। पहले की अपेक्षा मृत्यु दर भी दुगुनी है। इसलिए सभी लोग मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें। उन्होने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए हम सभी को साथ मिलकर सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश मिलता है उसका अनुपालन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed