फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New session started on the occasion of National Youth Day

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नए सत्र का हुआ शुभारंभ

Wed, 13 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
New session started on the occasion of National Youth Day
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हिकमा स्थित राजन पी जी कॉलेज में युवा दिवस के अवसर पर शिक्षा संकाय बीएड पाठ्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभ हुआ। विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे राजन पी जी कॉलेज में इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्र एवं श्री ईश्वर चंद्र त्रिपाठी द्वारा माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि आप सबकी प्रेरणा से महाविद्यालय निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले समय में महाविद्यालय में अध्ययनरत डीएलएड तथा बीएड के छात्र अपने साथ महाविद्यालय का भी नाम रोशन करेंगे। महाविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक उचित मंच प्रदान करना है, जिससे छात्र महाविद्यालय से जुड़े एवं उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हो सके। कार्यक्रम का संचालन डीएलएड की छात्रा शांभवी राय ने किया। इस अवसर पर डॉ. कन्हैया त्रिपाठी, पराशर त्रिपाठी, रिपुसूदन त्रिपाठी,पवन कुमार गुप्त, कमर अब्बास, श्रीमती रौनक अफ़रोज, श्रीमती प्रतिमा गुप्त एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed