फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nephew arrested after 13 years in uncle murder case changed his name and was doing job in Bihar

Mau: चाचा की हत्या में फरार आरोपी भतीजा 13 साल बाद गिरफ्तार, नाम बदल कर बिहार में कर रहा था नौकरी

Sat, 15 Jul 2023 10:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jul 2023 10:36 PM IST
सार

जमीन के विवाद में चाचा का हत्यारोपी भतीजा 13 साल के बाद बिहार के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ गोरखपुर और दोहरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा। उसके ऊपर 50 हजार की इनामी राशि है।

विज्ञापन
Nephew arrested after 13 years in uncle murder case changed his name and was doing job in Bihar
चाचा की हत्या का आरोपी वेद प्रकाश पांडेय गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के विवाद में चाचा का हत्यारोपी भतीजा 13 साल के बाद बिहार के हाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ गोरखपुर और दोहरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़ा। उसके ऊपर 50 हजार की इनामी राशि है। दोहरीघाट पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन


दोहरीघाट एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पुरमोती गांव निवासी वेद प्रकाश पांडेय (55) ने 2001 में जमीन विवाद को लेकर अपने चाचा उमाशंकर पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में उमाशंकर पांडेय के पुत्र रविशंकर ने वेदप्रकाश के विरुद्ध दोहरीघाट थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

2010 में हुआ था फरार

यहां कोर्ट में मामला जाने पर उसे जेल हो गई। तीन वर्ष जेल में रहा। फिर जमानत मिली। परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जहां कोर्ट ने जिला कोर्ट के आदेश को यथावत रखा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट गए। यहां भी हाईकोर्ट के आदेश को मान्य रखा गया। इस दौरान ही जमानत पर चल रहा वेद प्रकाश पांडेय 2010 में फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर दो हजार की इनाम राशि घोषित की गई। 2013 तक आरोपी का सुराग न मिलने पर यह राशि पांच हजार कर दी गई। इसके बाद 2018 में यह राशि को 25 हजार कर दी गई। इनामी राशि बीते माह 50 हजार कर दी गई। इस बीच एसटीएफ गोरखपुर को सूचना मिली कि फरार आरोपी बिहार के हाजीपुर में नाम और पिता का नाम बदलकर टॉवर लगाने का काम करता है। सूचना पर दोहरीघाट पुलिस के साथ मिलकर उसे शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed