फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nepal released water, water level of Saryu river increased for the second time in 13 days

Mau News: नेपाल ने छोड़ा पानी, 13 दिन में दूसरी बार बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर

Mon, 01 Sep 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nepal released water, water level of Saryu river increased for the second time in 13 days
दोहरीघाट में बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
दोहरीघाट। नेपाल से 3.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से सरयू नदी के जलस्तर में एकाएक 40 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। सोमवार को 13 दिनों में दूसरी बार नदी का जलस्तर में वृद्धि हुई है। जलस्तर बढ़ने से नगर सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। बाढ़ आने के खतरों के मद्देनजर तटवर्ती इलाकों सहित कस्बा के ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि जब-जब नदी घटती बढ़ती है तब-तब कहर बरपाती है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर सोमवार को 69.50 मीटर रहा। रविवार को नदी का जलस्तर 69.10 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 सेमी मीटर की वृद्धि हुई। नदी अब खतरे के बिंदु 69.90 मीटर से 40 सेमी ही कम है। जलस्तर में बढ़ोतरी से नगर के मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटि, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला, शाही मस्जिद सहित विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों के जहां अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं बहादुरपुर, रामपुर धनौली, नई बाजार, नवली, सरया, पतनई, ठाकुरगांव, गोधनी बीवीपुर ताहिरपुर,जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, ठीकरहिया, रसूलपुर, सूरजपुर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों को धान की फसल के नष्ट होने की चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन

कोट
नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। स्थिति नियंत्रण में है, हम जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। खतरे को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता,सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed