फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nepal released seven cusecs of water

नेपाल ने छोड़ा सात लगा क्यूसेक पानी

Wed, 20 Oct 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nepal released seven cusecs of water
मऊ। नेपाल में दो बार में छह लाख 93 हजार 80 क्यूसेक पानी सरयू नदी में दो चरणों में छोड़े जाने से एक बार फिर बाढ़ व कटान का खतरा उत्पन्न हो गया है। बृहस्पतिवार से नदी के जलस्तर में जबरदस्त बढ़ाव की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर एक बार फिर राहत की सांस ले रहे तटवर्ती गांवों में हड़कंप मच गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विरेंद्र पासवान ने बताया कि दो चरणों मेें कुल छह लाख 93 हजार 80 क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़े जाने से हालात एक बार फिर खराब होने वाले हैं। इससे सरयू नदी में उफान आने की आशंका है। इसको लेकर विभाग के सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा सभी बाढ़ चौकियों पर बेलदारों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि नदी का जलस्तर घटकर 68.10 मीटर हो गया है। जो खतरे के निशान 69.90मीटर से 1.80 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed