फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nepal released 195492 cusecs of water in Saryu river from three barrages

Mau News: नेपाल ने तीन बैराजों से सरयू नदी में छोड़ा 195492 क्यूसेक पानी

Tue, 04 Jul 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nepal released 195492 cusecs of water in Saryu river from three barrages
सरयू नदी में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और रविवार को नेपाल के तीन बैराजों से 195492 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 35 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के कहर बरपाने से कस्बा सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व खतरा मंडराने लगा है। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव के बाद तटवर्ती इलाके लोग राहत महसूस कर रहे थे। एक बार फिर सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से तटवर्ती लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। ग्रामीण बाढ़ आने की दहशत से चिंतित नजर आ रहे है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 35 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 2.30 मीटर नीचे बह रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो सोमवार को नदी का जलस्तर 67.25 मीटर पर था। जो मंगलवार को बढ़कर 67.60 मीटर पर पहुंच गया।तेजी से जलस्तर बढ़ने से लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। जलस्तर बढ़ने से परमहंस बाबा कुटी के सामने रुक रुक कटान हो रही थी। लेकिन सिंचाई विभाग की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है । नदी और आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग के बीच 100 मीटर से भी कम दूरी बची है। परमहंस बाबा कुटी खतरा की जद में आ गई है। नईबाजार के पास बन रहे फोरलेन पुल के पिलरों से प्रलयंकारी लहरें टकरा रही हैं। धनौली रामपुर गांव के सामने नदी की धारा टकरा कर सीधे भारत माता मंदिर पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed