{"_id":"6e897445756557b04d3d2b18676f1b4c","slug":"neonatal-death-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत, चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड रानीपुर के मातृ शिशु कल्याण केंद्र खुरहट की एक एएनएम की लापरवाही से प्रसव के दौरान ही शिशु ने जन्म के दौरान दम तोड़ दिया।
एएनएम की लापरवाही का आलम यह कि उसने प्रसव से पीड़ित महिला को ग्लूकोज का बोतल लटकाकर पहले घर भेज दिया और खुद 20 किलोमीटर दूर अपने आवास पर चली गई। बाद में हालत खराब होने पर परिवारीजन जब फिर से मातृ शिशु कल्याण केंद्र पहुंचे तो वह 20 किलोमीटर दूर अपने आवास बढ़ुवा गोदाम बुलाने लगी।
इसी बीच प्रसव पीड़ित महिला का बच्चा डिलेवरी के दौरान पेट में आधा बाहर तो आधा भीतर फंस गया। परिजन आनन फानन बढ़ुवा गोदाम लेकर जा रहे थे कि बच्चे की पैदाइश हो गई। लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। किसी प्रकार एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव पीड़िता की जान बच पाई। परिवारीजन ने मंगलवार की सुबह भौरेपुर गांव के समीप अमारी पुल भौरेपुर गांव के समीप चक्काजाम कर दिया। सीएमओ ने एएननएम को लापरवाही में स्थानांतरित कर निलंबित कर दिया है।
रानीपुर ब्लाक के भौरेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संगीता पत्नी जयहिंद की तबीयत सोमवार को खराब हो गई। प्रसव पीड़ा से पीड़ित संगीता को उसके देवर हरेंद्र, सास कलावती देवी खुरहट स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि 700 रूपया लेने के बाद एएनएम ने यह कहकर घर भेज दिया कि अभी प्रसव की तिथि में काफी विलंब है। शाम को फिर संगीता की तबीयत खराब होने पर परिजन मातृ शिशु कल्याण केंद्र पहुंचे। यहां एएनएम ने इंजेक्शन लगाकर बाजार जाने की बात कहकर बढ़ुवा गोदाम अपने आवास 20 किलो मीटर दूर चली गई।
इधर संगीता की हालत खराब होने लगी और परिजन रात होने तक उसका इंतजार करने लगे। इस बीच बच्चा पैदा होने को आ गया। एएनएम से फोन पर बात करने पर उसने आवास आने की बात कही तो परिवार के सदस्य सन्न रह गए।
एएनएम के आवास पर बुलाने पर परिजन आनन फानन एक टेंपों में लादकर संगीता को बढ़ुवा गोदाम ले जा रहे थे कि रास्ते में बच्चा पेट से आधा बाहर हो गया। इस बीच संगीता की प्रसव पीड़ा देखकर उसके परिवार की महिलाओं ने फंसे बच्चे को किसी प्रकार बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार के सदस्य सीएमओ सहित पुलिस को सूचना दिए कि एएनएम के लापरवाही से इस प्रकार की घटना हुई। कार्रवाई न होने पर परिजन मंगलवार की सुबह भौरेपुर गांव के समीप अमारी मोड़ पर नवजात का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना आरडी पाण्डेय, थानाध्यक्ष आदि पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्का जाम दो घंटे बाद समाप्त किया। संगीता के देवर हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने एएनएम उर्मिला सिंह के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।