फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Neither care at the purchasing centers

क्रय केंद्रों पर न हो लापरवाही

Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Neither care at the purchasing centers
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी निखिलचंद शुक्ला।
गेहूं की फसल अभी खेतों में है। कटाई शुरू नहीं हुई लेकिन मुख्यमंत्री का तेवर देख गेहूं क्रय केंद्रों को चाक चौबंद करने के लिए अधिकारियों के दौरे शुरू हो गए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी निखिलचंद शुक्ल ने गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों के पेंच कसे।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसान हित सर्वोपरि है ,प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में किसान हैं। इसलिए किसानों गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का किसी प्रकार का शोषण कत्तई नहीं होना चाहिए। यदि क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की शिकायत पाई जाएगी तो क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि सभी क्रय केन्द्रों पर छाया एवं पीने का पानी के साथ पंखा, झरना एवं सभी मशीनें उपलब्ध रहनी चाहिए। डीएम ने कहा कि क्रय केंद्र प्रात: नौ बजे से सायं 6 बजे तक अवश्य खुले रहने चाहिए। इस अवधि में कोई केंद्र बंद मिला तो केंद्र प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा। केंद्रे प्रभारियों को निर्दिष्ट किया कि सभी क्रय केन्द्रों पर बैनर लगा दिए जाएं। बताया कि जनपद में 33 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें विपणन, एग्रो, सहकारिता, पीसीएफ के केन्द्र शामिल है। निर्देश दिया कि यदि 06 अप्रैल तक सभी सुविधाएं केंद्रों पर उपलब्ध नहीं मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरएमओ खाद्य निरीक्षक संतोष यादव सहित सभी संबंधित अधिकारी,  कर्मचारी और केंद्र संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed