फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nehru young Board of Laro get Trophy

नेहरू युवा मंडल लैरो का ट्राफी पर कब्जा

Sat, 28 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 28 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nehru young Board of Laro get Trophy
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कोपागंज ब्लाक के कसारा प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दौड़, लंबी कूद के साथ ही वालीबाल प्रतियोगिता का दिलचस्प मुकाबला हुआ।
विज्ञापन



 नेहरू युवा मंडल लैरो ने युवा क्लब महुवार को पछाड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया। उद्घाटन मैच इंदारा और मधेपुरा के बीच खेला गया। इसमें मधेपुरा ने लगातार दो राउंड में पराजित करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन



कसारा और लैरो के बीच हुए मुकाबले में लैरो ने कसारा को हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में महुवार और लैरो की टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें लैरो ने 23 के सापेक्ष 25 अंक और 14 के मुकाबले 25 अंकों की बढ़त के साथ महुआर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा दौड़ और लंबी कूद आदि खेलों का भी आयोजन हुआ।



विजेता टीम को युवा उद्यमी एवं खेलप्रेमी बालकृष्ण थरड ने सम्मानित किया। विजेता और उप विजेता टीम को नगद एवं  शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। खेल का उद्घाटन संजय राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed