{"_id":"5ef781718ebc3e432f25a7e8","slug":"neha-in-intermediate-and-nandini-district-topper-in-high-school-mau-news-vns532621661","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरमीडिएट में नेहा तो हाईस्कूल में नंदिनी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरमीडिएट में नेहा तो हाईस्कूल में नंदिनी जिला टॉपर
विज्ञापन
मऊ में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा यादव को मिठा?
- फोटो : MAU
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर घोषित हो गया। हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर जिले को 79.02 प्रतिशत के साथ 64वीं रैंक तथा इंटरमीडिएट में 61.76 प्रतिशत के साथ 70वीं रैंक मिली है। परीक्षा परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। इंटरमीडिएट में दीपदेव इंटर कॉलेज हलधरपुर की नेहा यादव ने 91.02 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। हरिवंश मल्ल एमपी इंटर कॉलेज की सोनम मद्धेशिया ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि बीआरएसके इंटर कॉलेज की किरन यादव ने 88.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल में एसकेआईसी इंटर कॉलेज चचाईपार मखमेलपुर की छात्रा नंदिनी यादव ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि इसी विद्यालय के चंद्रप्रकाश यादव ने 91.83 फीसदी तथा चौधरी कल्पू यादव इंटर कॉलेज दोहरीघाट के प्रिंस गुप्ता ने 91.83 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि तीसरे स्थान मुस्लिम इंटर कॉलेज की साहेबा हयात ने 91.5 फीसदी अंक हासिल किया। वहीं अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शानदार रहा। इससे शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्रों में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में मौजूद 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 414 मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। वर्ष 2020 इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी। इंटर में 43179 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा में 42840 परीक्षार्थी शामिल हुए। 11848 छात्र-छात्राएं 14612 सहित 26460 छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष हाईस्कूल में 50069 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 44029 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें छात्र 17175 तथा छात्राएं 17616 सहित 34791परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कई विद्यालयों के दर्जनों छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
रिजल्ट को लेकर तेज रही परीक्षार्थियों की धड़कनें
मऊ। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर शनविार को सुबह से परीक्षार्थियों की धड़कनें तेज थी। रिजल्ट अपराह्न बाद आ गया। रिजल्ट देखने के बाद उनकी बाछें खिल उठी। छात्रों की कामयाबी का गुणगान विद्यालय परिवार एवं परिजन भले ही करते दिखे, लेकिन कई छात्र अपने इस अंक से संतुष्ट नहीं थे। उनकी मानें तो भाग्य ने उनके साथ कहीं न कहीं धोखा किया है या उनसे कोई चूक हुई है। परीक्षाफल आउट होने के बाद कई घरों में खुशी मनाई गई, मिठाईयां बंटी और माता-पिता ने अपने बच्चों को आगे बढने का आर्शीवाद दिया, तो कुछ घरों में लाडलों के अंक कम आने से मायूसी छाई रही।