{"_id":"60950303f7d7a96da928cd1f","slug":"negligence-l-2-patients-upset-with-dirt-not-getting-hearing-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : गंदगी से परेशान है एल-2 के मरीज, नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : गंदगी से परेशान है एल-2 के मरीज, नहीं हो रही सुनवाई
Fri, 07 May 2021 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सीएचसी परदहां में बनाए गए एल-2 अस्पताल में गंदगी होने से मरीज परेशान है। मरीज अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के बारे में मीडियाकर्मियों को फोन कर जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बातों को अधिकारी अनसुना कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीजो के उपचार के लिए सरकार की तरफ से दो कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। एल-1 कोपागंज और एल-2 परदहां सीएचसी। पचास बेड के अस्पताल एल-2 में इस वक्त 40 मरीज भर्ती हैं। मरीजों कि शिकायत है कि अस्पताल में सफाई का कोई इंतजाम नही किया जा रहा। ताजोपुर गांव निवासी मरीज ने व्हाट्सएप पर गंदगी की तस्वीरें उपलब्ध कराते हुए लिखा कि अस्पताल की तरफ से सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया रहा। ऐसे में संक्रमण घटने की बजाय और बढ़ता जा रहा । इस संबंध में बात करने पर सीएमओ डॉ. एससी सिंह ने बताया कि ऐसी शिकायत नही मिली है। लेकिन दिक्कत है तो समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन