फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Negligence: L-2 patients upset with dirt, not getting hearing in mau

लापरवाही : गंदगी से परेशान है एल-2 के मरीज, नहीं हो रही सुनवाई

Fri, 07 May 2021 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 May 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Negligence: L-2 patients upset with dirt, not getting hearing in mau
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सीएचसी परदहां में बनाए गए एल-2 अस्पताल में गंदगी होने से मरीज परेशान है। मरीज अस्पताल के आसपास फैली गंदगी के बारे में मीडियाकर्मियों को फोन कर जानकारी दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बातों को अधिकारी अनसुना कर रहे हैं।

विज्ञापन


 कोरोना पॉजिटिव मरीजो के उपचार के लिए सरकार की तरफ से दो कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। एल-1 कोपागंज और एल-2 परदहां सीएचसी। पचास बेड के अस्पताल एल-2 में इस वक्त 40 मरीज भर्ती हैं। मरीजों कि शिकायत है कि अस्पताल में सफाई का कोई इंतजाम नही किया जा रहा। ताजोपुर गांव निवासी मरीज ने  व्हाट्सएप पर गंदगी की तस्वीरें उपलब्ध कराते हुए लिखा कि अस्पताल की तरफ से सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया रहा। ऐसे में संक्रमण घटने की बजाय और बढ़ता जा रहा । इस संबंध में बात करने पर सीएमओ डॉ. एससी सिंह ने बताया कि ऐसी शिकायत नही मिली है। लेकिन दिक्कत है तो समस्या को दूर करने का  प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed