फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Negligence increases the risk of infection

लापरवाही से संक्रमण का खतरा बढ़ा

Mon, 10 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Negligence increases the risk of infection
मऊ। ओमिक्रोन के खतरे के बीच जिले में संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर बढ़ रहा है। एक से दस जनवरी तक जिले में 29 नए मरीज मिले हैं। इनमें युवाओं तथा कम उम्र के किशोरों की संख्या ज्यादा है। जबकि संक्रमित मरीजों के बढ़ने के ट्रेंड में बुजुर्गों को खतरा कम दिखा है। मिले संक्रमित मरीजों में 13 महिला मरीज तो चार बुजुर्ग मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को लेकर लोगों से गाइड लाइन का पालन करने की अपील कर रहे है। बावजूद इसके अब भी सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

31 दिसंबर से लेकर रविवार तक आई कोरोना मेडिकल रिपोर्ट का वर्गीकरण करने पर आंकड़े की पुष्टि हुई है। वर्तमान में मिले 29 सक्रिय मरीजों में से 23 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में हो रहा है, जबकि दूसरे मरीजों का उपचार दूसरे जिले में हो रहा है। दस दिन पहले तक जिले में संक्रमण का ग्राफ शून्य था। लेकिन 31 दिसंबर से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो कि अब तक जारी है। 31 दिसंबर को 1725 संदिग्धों की रिपोर्ट मिली। इसमें 35 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। इसके बाद दो दिन तक जिले में एक भी सक्रिय मरीज नहीं मिला। वहीं तीन जनवरी को 2288 जांच रिपोर्ट में में तीन मरीज मिले। इसमें 45 और 35 वर्षीय महिला जबकि 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। चार जनवरी को 2134 जांच रिपोर्ट में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली। छह जनवरी को 1046 जांच रिपोर्ट में छह मरीज संक्रमित मिले। इसमें दो मरीजों की उम्र पांच और 12 वर्ष थी, जबकि तीन महिला मरीजों की उम्र कम्रश: 28, 30, छह तो 32 वर्षीय युवक संक्रमित मिला।
विज्ञापन

वहीं सात जनवरी को आए 2328 जांच रिपोर्ट में 61, 80 वर्षीय दो बुुजुर्ग वहीं आठ जनवरी को 741 जांच रिपोर्ट में एक बार फिर छह मरीज मिले। इसमें पांच पुरुष मरीज 50 वर्ष से कम के थे, जिनकी उम्र क्रमश: 34, 38, 48, 40, 50 जबकि 38 वर्षीय महिला मिली। वहीं नौ जनवरी को 1833 जांच रिपोर्ट में मिले तीनों नए मरीज महिला थीं। जबकि दस जनवरी को 1126 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई है जिसमें सात नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हो गई है। इसमें से 23 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। जबकि अन्य विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। वहीं अब तक जिले में मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8,362 हो गई है, इनमें से 8253 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड लाइन का करें पालन
मऊ। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ रही है। सलाह दी कि लोग कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करें, साथ ही बच्चों को भीड़ से दूर रखने का प्रयास करें। हाथ पैरों में दर्द, हल्का बुखार, सिर में दर्द, गले में दर्द की उपेक्षा न करें और चिकित्सक से सलाह लेने के साथ जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed