{"_id":"62697755807ba32c704e21d7","slug":"negligence-in-underground-cable-plan-mau-news-vns650600056","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत केबल योजना में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में अंडरग्राउंड बिजली योजना के तहत लगाए गए खंभे से बिछाई गई केबि?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगरीय क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए करोड़ों की लागत से बिछाई गई भूमिगत केबल परियोजना विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए जगह-जगह बाक्स लगाने और केबल बिछाने में मानकों की अनदेखी की गई है। नगर के निजामुद्दीनपुरा में केबल बाक्स फुंक गए हैं। फाल्ट लोकेटर मशीन के अभाव में जले केबल बाक्स को बदला नहीं जा सका है। फाल्ट को दुरुस्त करने के बजाय खंभों पर से केबिल ले जाकर आपूर्ति की जा रही है। नगर में लगभग तीन लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। बेहतर विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी पर शिकंजा कसने के लिए वर्षों पूर्व करोड़ों की लागत से नगर में भूमिगत केबल बिछाई गई थी। नगर के समस्त मुहल्लों में भूमिगत केबल बिछाया जाना था। लेकिन मात्र निजामुद्दीनपुरा, बरपुर, ब्रह्मस्थान, मुंशीपुरा, सहादतपुरा, इमिलिया, बुनकर कालोनी, बुनाई विद्यालय के पीछे, परदहां तक ही इसे बिछाया गया। जबकि लाइन लास वाले मुहल्लों में इसे बिछाया ही नहीं गया। जब प्रोजेक्ट लगा तो लोगों को निर्बाध बिजली मिलने की आस बंधी। लेकिन निगम की लापरवाही से लोगों के सपने पर ग्रहण लग गया है। उपभोक्ताओं की मानें तो सितंबर 2020 मेें नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में भूमिगत केबिल परियोजना के तहत लगाए गए केबल बाक्स के तीनों प्वाइंट जल गए। लेकिन लोकेटर मशीन के अभाव मेें आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में खंभों पर केबिल दौड़ा कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना था कि महीनों से केबिल बाक्स का तीनों प्वाइंट जला है, बावजूद अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है। केबल बाक्स खुले में है, जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। वहीं बिजलीकर्मियों की मानें तो मरम्मत कार्य के लिए न तो बजट और ना ही संसाधन उपलब्ध है। मंडल मुख्यालय से लोकेटर मशीन सहित अन्य संसाधनों की आपूर्ति नहीं की जा सकी है विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलाब ने बताया कि निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में फुंके केबल बाक्स को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में अंडरग्राउंड बिजली योजना के तहत लगाए गए बिजली के बाक्स।संवाद- फोटो : MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।