फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Need to imbibe Swami Vivekananda's ideals

स्वामी विवेकानंद के आदशो को आत्मसात करने की जरूरत

Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Need to imbibe Swami Vivekananda's ideals
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कालेजों, स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

नगर स्थित राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज के सभागार मेें मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इससे पूर्व महाविद्यालय की संस्थापिका राना खातून, प्रबंधक सईउद्दीन खान, प्राचार्य डॉ. हुमा परवेज, विभागाध्यक्ष बीएड मधुलिका बर्नवाल और मुख्य अतिथि आराधना बर्नवाल आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्णपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राना खातून ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के द्वारा स्थापित मूल्यों को आज प्रत्येक युवा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। दिव्यांग आराधना बर्नवाल ने छात्राओं को अपने संघर्षों से दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ अन्य शिक्षा ग्रहण करने की बातों को बताया।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर के बड़ा पोखरा स्थित मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इसके बिना राष्ट्र का उत्थान संभव नहीं है। वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. पीके गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सदैव शिक्षित होने पर बल देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को डॉ. असगर अली, पूर्व सचिव रोटेरियन अजीत सिंह आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने मिथिलेश पांडेय, गुलशन जवी, डिंपल यादव,रूबी गुप्ता, अर्पित दुबे, प्रीति पाल, प्रेमशंकर चौरसिया, विजय प्रताप चौहान, अंशिका दुबे, निशा मौर्य को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संचालन अध्यापिका गुलशन जबी एवं छात्रा प्रीति पाल ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामजन्म यादव, प्रशांत प्रजापति, बृजभूषण राय, अशोक चौहान, अनिल दुबे आदि मौजूद रहे। नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
नगर के अली नगर स्थित सनबीम स्कूल में स्वामी विवेकानंद कीजन्म जयंती धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक राकेशगर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के द्वारा स्थापितमूल्यों को आज प्रत्येक युवा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज खान ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन एवं एकाग्रताही जीवन का मूल मंत्र है। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के सह जिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक मिथिलेश ने पुलिस के जवानों को सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया। साथ ही स्वामी विवेकानंद को युवाओं का आदर्श व्यक्तित्व बताया। इस अवसर पर युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक, आरआई. विजय सिंह आदि शामिल रहे।
कोपागंज संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्षेत्र के हिकमा स्थित राजन पी जी कॉलेज में युवा दिवस के अवसर पर शिक्षा संकाय बीएड पाठ्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्र तथा ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि ने मधुसूदन त्रिपाठी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन डीएलएड की छात्रा शांभवी राय ने किया। इस अवसर पर डॉ कन्हैया त्रिपाठी, पराशर त्रिपाठी, रिपुसूदन त्रिपाठी, पवन कुमार गुप्त ,कमर अब्बास आदि उपस्थित रहे।
कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मेें दोहरीघाट कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री हिमांशु राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, विकास वर्मा, हेमंत राय, संजय चौहान, श्रीकांत श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, चंदन शर्मा, गुड्डू सोनकर आदि शामिल रहे।
मधुबन संवाददाता के अनुसार गुलौरी कला में ग्राम प्रधान शिवानंद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रुप में मनाया गया।इस मौके पर अखिलेश कन्नौजिया, अंद्रिका यादव, नूरआलम, रमाकांत यादव, शिवजी, धर्मेंद्र, विजय शंकर यादव आदि रहे।
बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार विकास खंड परदहां के भार स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीटीसी के विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत तिवारी रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ.रविकांत तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने तप और ओजस्वी वाणी से दुनिया में भारतीय आध्यात्म का डंका बजाया था। स्वामी विवेकानंद का आदर्श युवाओं के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर दिलीप सिंह, सिद्धार्थ, घोषा, शिवकुमार , प्रियंका सिंह, अरविंद, आदि उपस्थित रहे।
सूरजपुर संवाददाता के अनुसार छोटे लोहिया मगहाविद्यालय काशी धाम सूरजपुर के प्रांगण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वामीविवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अभय कुमार मिश्र ने कहा कि नकारात्मक शिक्षा से निकल कर सकारात्मक शिक्षा द्वारा निस्वार्थ भावना से कार्य करने जरूरत है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने स्वयं सेवकों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने की बात कही। इस अवसर पर डॉ अभय कुमार मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ संजय यादव, शशांक शेखर सिंह, संजीव यादवआदि शामिल रहे।
फार्मास्युटिकल केमेस्टी सेमिनार मेें छात्रों ने दिखाई प्रतिभा:
मऊ। साई कालेज आफॅ फार्मेसी सिकटिया में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया गया। साथ ही फार्मास्युटिकल केमेस्टी सेमिनार का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीफार्मा प्रथम वर्ष के मुहम्मद आकिब खान, बीफार्मा द्वितीय वर्ष के अमरूल्ला अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांई कालेज के प्रबंधक अखिलेश राय ने कहा कि सन 1893 में अमेरिका के शिकागों में विश्व धर्म सम्मेलन में दिया उनका भाषण आज भी किसी भारतीय के द्वारा दिए गए सबसे प्रभावशाली भाषणों में माना जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय कुमार, अशजद कमाल, अखिलेश सिंह, सतेंद्र यादव, साधना, विशाल राय, अविनाश पांडेय,चंद्रशेखर चौहान ,फातिमा फिरदौस,किरन आदि शामिल रहे।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूथ क्लब गठित:
मऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तरफ से स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में यूथ क्लब का गठन किया गया। साथ ही साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समस्त प्राणियों की गरिमा तथा आत्मसम्मान को बराबर महत्व देने तथा उनके आदर्शो को आत्मसात करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान साइकिल रैली पुलिस लाइन गेट से रवाना होकर गाजीपुर तिराहा, ब्रह्मस्थान होते भीटी से वापस होकर पुलिस लाइन वापस पहुंची।

सपा ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती:
मऊ। समाजवादी पार्टी की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मऊ जनपद के चारो विधान सभाओं में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन द्वारा विभिन्न जगहों पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से घोसी विधान सभा मे अलीनगर, अदरी, पकड़ी, घोसी, सदर में बड़ी रस्तीपुर (अंबेडकर पार्क), डीसी.एसके.महाविद्यालय, मुंशीपुरा, मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा में रामयश आईटीआई, चिरैयाकोट, मधुबन विधानसभा के दोहरीघाट आदि जगहों पर हुआ। सदर विधानसभा के नगर क्षेत्र में आयोजित युवा घेरा कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय रहे। कहा कि नवजवानों के लिए रोजगार के घटते अवसर, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, छात्र संघ चुनाव पर रोक,छात्रों पर फ़र्जी आपराधिक मुकदमें, बहन बेटियों के साथ बढ़ती घटनाओं पर युवाओं को चिंतन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed