फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NDRF rescues people trapped in floods

बाढ़ में फंसे लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया

Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
NDRF rescues people trapped in floods
मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बरहज घाट के किनारे बाढ़ आपदा से बचाव के उपाय बताते एनड - फोटो : MAU
दुबारी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को सरयू नदी के बरहज घाट पर पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान टीम ने नाटकीय ढंग से बाढ़ के दौरान नाव से लोगों के नदी में गिरने, नालों के उफान से रास्ता बाधित होने पर सेवाएं पहुंचने, नदी में लापता होने पर खोजने का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रत्युत्तर केंद्र गोरखपुर से एनडीआरएफ के उप कमांडेंट पीएल शर्मा नेतृत्व में मेगा माक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण मऊ सहित अन्य विभागों को सूचना मिली कि ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सरयू नदी व इसके सहायक नदियों में उफान आ गया है। यातायात के साधन बंद होने से हाहाकार मचा हुआ है। इस पर निरीक्षक डीपी चंद्रा के नेतृत्व में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आपरेशन शुरू कर दिया। बाढ़ से जलमग्न गांव में भूखे-प्यासे बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। तभी क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी नाव से कुछ लोग सरयू नदी में गिर जाते हैं। बचावकर्मी मोटर बोट के साथ पहुंचे और डूब रहे लोगों को बचाया। उन्होंने घरेलू संसाधन से बनावटी राफ्ट का इस्तमाल करते हुए अपने आपको बाढ़ के दौरान कैसे सुरक्षित रख सकते है, इसका प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कमल कांत यादव, सीओ उमाकांत उत्तम, रमेश चंद श्रीवास्तव, डा.आर के पांडेय चिकित्साधिकारी, बृजेश कुमार सिंह, आनंद कुमार तहसीलदार मधुबन, एसएचओ सौरभ कुमार, मधुबन.जेई कमलेश यादव, प्रधान परशुराम चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed