फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ncontrollable tractor hit the old man cutting the grass on the roadside, died

सड़क किनारे घास को काट रहे वृद्ध को बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
ncontrollable tractor hit the old man cutting the grass on the roadside, died
हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव में सोमवार की दोपहर मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे घास काट रहे वृद्ध को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

पहदेवाजीत ग्राम पंचायत के खरका पुरवा निवासी रामदेव राम (59) पुत्र शनिचर सोमवार की दोपहर में घर के बाहर सड़क किनारे अपने खेत के मेड़ के पास उगे घास को काट रहे थे। इसी बीच गांव में एक ट्रैक्टर चालक जो गांव में एक निर्माणाधीन मकान में मिट्टी भरने के लिए मिट्टी लेकर जा रहा था उसके ट्रैक्टर के पिछले पहिया के जद में आने से रामदेव राम गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक का पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल राम है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed