फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Navratri mother began to worship shailaputree

मां शैलपुत्री की पूजा से नवरात्र की शुरूआत

Sat, 21 Mar 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 21 Mar 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
Navratri mother began to worship shailaputree
नवरात्र के पहले दिन शनिवार को दुर्गा मंदिरों में भवानी शैलपुत्री की आराधना की गई। मां दुर्गा के प्रथम अवतार शैलपुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुआें का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


 तड़के ही मंदिरों के बाहर दर्शन के लिए लाइन लग गई। लोगों ने व्रत रखकर मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिले के प्रमुख मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साथ ही कुछ मंदिरों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


भक्तों ने पूजा के लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। यही वजह था कि पहले दिन पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों में अपूर्व उत्साह देखने को मिला। पहले दिन खास तौर से वनदेवी धाम और शीतला माता धाम में भक्तों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ समीप स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के कहिनौर गांव स्थित वनदेवी धाम, खुरहट स्थित सीरियापुर की देई मां मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी समेत देवी मंदिराें में लोगों की भीड़ रही।


श्रद्धालु कतारबद्ध होकर देवी मंदिराें में खड़े होकर दर्शन-पूजन कर रहे थे। इस दौरान वे इलायची, नारियल, दाना सहित मिष्ठान चढ़ा रहे थे। रानीपुर संवाददाता के अनुसार नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के देईमाई मंदिर सहित  विभिन्न इलाकों के मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। लोगों ने विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed