फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Navratri

नवरात्र की अष्टमी को महागौरी की पूजा

Tue, 20 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 20 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Navratri
नवरात्र की अष्टमी को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



नवरात्र की अष्टमी के दिन पूजी जाने वाली देवी महागौरी के बारे मेें मान्यता है कि कभी भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था तो महागौरी के रूप में अवतरित हो गईं थीं। जिन्हें सृष्टि का आधार भी कहा जाता है।
विज्ञापन



वे अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी भी हैं। उनकी पूजा विवाहित महिलाओं को फल प्रदान करती है। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्घेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के आठवें अवतार की पूजा की। उधर मंगलवार को अष्टमी के दिन नगर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ कुछ अधिक देखने को मिली। पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए थे।


नगर के मिर्जाहादीपुरा चौक से लेकर औरंगाबाद, संस्कृत पाठशाला, सदर चौक, रौजा बाजार, सिंधी कालोनी, बाटा के पास, सहादतपुरा, मंशीपुरा, बाल निकेतन, अंधामोड़, भीटी, गालिबपुर, स्वदेशी काटन मिल आदि स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।



बिजली की रोशनी में प्रतिमाओं को ऐसा सजाया गया है, मानो देवी प्रतिमा बोल रही हों। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार नवरात्र के आठवें दिन ब्लाक मुख्यालय स्थित सदर बाजार, काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, वैष्णो मंदिर में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed