फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NAPA president candidate can spend Rs 12 lakh

Mau News: नपा अध्यक्ष प्रत्याशी खर्च कर सकते हैं 12 लाख रुपये

Tue, 11 Apr 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
NAPA president candidate can spend Rs 12 lakh
मऊ। निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद और नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य प्रत्याशियों के लिए अधिकतम चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी है। 41 से 55 वार्डों वाली नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी चुनाव में अधिकतम 12 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी चुनाव में ढाई लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। नगर पालिका के सदस्य दो लाख रुपये तथा नगर पंचायत के सदस्य प्रत्याशी 50 हजार रुपये खर्च कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग की ताजा गाइड लाइन के अनुसार 40 वार्डो से अधिक और 55 वार्ड तक की नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च की सीमा 12 लाख है। चूंकि सीमा विस्तार के बाद मऊ नाथ भंजन नगरपालिका में 45 वार्ड हो गए हैं। इसलिए यहां अध्यक्ष प्रत्याशी को 12 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति है। अध्यक्ष पद के सामान्य प्रत्याशी का नामांकन पत्र का मूल्य पांच सौ रुपये तथा आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी के लिए ढाई सौ रुपये निर्धारित किया गया है।अध्यक्ष पद के सामान्य प्रत्याशी के लिए जमानत राशि आठ हजार रुपये तथा आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी के लिए जमानत राशि चार हजार रुपये है। इसी प्रकार नगर पालिका सदस्य पद के सामान्य प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र का मूल्य दो सौ रुपये जमानत राशि दो हजार रुपये है। जबकि आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र की कीमत सौ रुपये है और जमानत राशि एक हजार रुपये है। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के सामान्य प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र की कीमत ढाई सौ रुपये, जमानत राशि पांच हजार रुपये है। जबकि इस पद के आरक्षित प्रत्याशी के नामांकन पत्र की मूल्य 125 रुपये और जमानत राशि ढाई हजार है। नगर पंचायत सदस्य पद के सामान्य प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र सौ रुपये तथा जमानत राशि दो हजार रुपये है जबकि आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र 50 रुपये और जमानत राशि एक हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

कोट:
निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार नामांकनपत्रों की बिक्री निर्धारित मूल्यों पर 17 अप्रैल से की जाएगी। आयोग के दिशानिर्देश के अनुरूप प्रत्याशियों को जमानत राशि जमा करना होगा। होरीलाल यादव , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed