{"_id":"610ec8c68ebc3e7abd2886b8","slug":"napa-launched-sanitization-campaign-regarding-infection-mau-news-vns604840155","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण को लेकर नपा ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में सेनेटाइजेशन करते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को नगर में व्यापक रुप से सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। नगर के गाजीपुर तिराहा से पालिकाध्यक्ष श्री मुहम्मद तय्यब पालकी, अपर जिलाधिकारी श्री केहरी सिंह व अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री रजनीश सिंह द्वारा पालिका कर्मियों को नगर का व्यापक सैनेटाइजेशन के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके उपरांत पालिका कर्मियों ने गाजीपुर तिराहे से आजमगढ़ मोड़, भीटी आदि मार्गों पर घरों व दुकानों को पालिका व फायर ब्रिगेड की मशीनों से पूरी तरह सैनिटाइज किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु0. तय्यब पालकी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर के प्रत्येक वार्डों में सफाई, सेनिटाइजेशन एवं फागिंग का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण को रोका जा सके और संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री केहरी सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी रजनीश सिंह, सभासद दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।