{"_id":"f0a435fdd0c612e6110d489709498e28","slug":"name-missing-from-the-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची से नाम गायब मतदान से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची से नाम गायब मतदान से वंचित
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर लिस्ट में सब कुछ ठीक होने के प्रशासन के लाख दावे के बावजूद दर्जनों गांवों में मतदाताओं का नाम लिस्ट से गायब मिले। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा देने का दावा करने वाले गांव के प्रधान प्रत्याशियों को मतदान से वंचित रहने वाले वोटरों का कोपभाजन होना पडा़। लिस्ट में नाम न होने के चलते सैकड़ों महिलाओं को बैरंग वापस घर भी लौटना पड़ा।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कई गांवों की वोटर लिस्ट में खामियां उजागर हुईं। कई गांवों में वोटरों का नाम लिस्ट से गायब होने के चलते बैरंग वापस लौटना पड़ा।
क्षेत्र के हाफिजपुर, नरौनी, गालिबपुर, नसोपुर, चालिसंवा, करहां, देवलास, खुशामदपुर आदि गांवों की वोटर लिस्ट में खामियां पाई गईं।
पैदल चलकर मतदान स्थल पर पहुंचने के बाद मतदान अधिकारियों द्वारा वोटर लिस्ट में नाम न होने की सूचना पर लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओें का नाम मतदाता सूची में दर्ज करा देने के दावे के बाद भी नाम न होने पर उन्हें मतदाताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी।