फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nagar Panchayat administration removed encroachment

नगर पंचायत प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Thu, 12 Aug 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat administration removed encroachment
अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। इससे सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही। इस दौरान चौक बाजार से मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर दोनों तरफ 40 मकानों व दुकानों के अतिक्रमण वाले हिस्से को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चौक बाजार से मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग के दोनों तरफ सार्वजनिक जमीन पर जिन लोगों के निर्माण हुए हैं, उन्हें एक माह पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। जिन लोगों ने नोटिस में दी गई अवधि के दौरान अतिक्रमण नहीं हटाया, उन लोगों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान 40 मकानों व दुकानों के अतिक्रमण वाले हिस्से को ध्वस्त किया गया। दुकानों के सामने सड़क किनारे लगाए गए टिन शेड, चबूतरा व उसके सीढ़ी आदि जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दी गई। उन्होंने बताया कि कई दुकानदारों ने खुद अपना अतिक्रमण हटा लिया। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनका निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed