फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mystery of travel agent murder continues, public outrage

ट्रैवल एजेंट हत्याकांड का रहस्य बरकरार, लोगों में आक्रोश

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mystery of travel agent murder continues, public outrage
मऊ। घोसी कोतवाली के अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित रामलगन गर्ल्स डिग्री कालेज अमिला के पास 25 जून की दोपहर दिनदहाड़े युवा ट्रवेल एजेंट की गोली मार हत्या करने के मामले में 44 दिन बीतने के बाद भी घटना का रहस्य बरकरार है। अभी भी पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है और आरोपी तलाश में जुटी पुलिस टीम से दूर हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस घटना स्थल पर मिले मोबाइल और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने का दावा अमल में आता नहीं दिख रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित तीन टीमें अभी तक किसी खास मुकाम तक नहीं पहुंच सकी हैं। घटना स्थल से कुछ दूरी स्थित रामलग्न कॉलेज तथा पास व एक अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस घटना स्थल पर मिले मोबाइल को कब्जे में लेकर इसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है। गौरतलब है कि 25 जून शुक्रवार की दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अमिला-अजमतगढ़ मार्ग स्थित ट्रवेल एजेंट चुम्मानार निवासी 28 वर्षीय पिंटू की हत्या उसके कार्यालय में गोली मारकर कर दी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्ष संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पुलिस इस प्रकरण पर कई बिंदुओं से जांच कर रही है। जल्दी ही हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed