फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mushi and Aalim students will be promoted without giving exams

बिना परीक्षा दिए ही मुंशी और आलिम के छात्र होंगे प्रमोट

Sat, 09 May 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Mushi and Aalim students will be promoted without giving exams
मऊ। लॉकडाउन के चलते अब मदरसों में पढ़ने वाले मुंशी और आलिम के छात्रों को परीक्षा नहीं देनी होगी। इन कक्षाओं के छात्र बिना परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिए जाएंगे। जिले में 38 अनुदानित मदरसे हैं जबकि 52 गैर अनुदानित मदरसे हैं। इन मदरसों में पूर्व सेकेंडरी के 3100 छात्रा छात्राएं पढ़ रही हैं जबकि पूर्व हायर सेकेंडरी में 1000 छात्र पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार आरपी सिंह की ओर से पांच मई 2020 को जारी पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के चलते शिक्षा सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से मदरसों में अध्ययनरत पूर्व सेकेंडरी (नौवीं) और पूर्व हायर सेकेंडरी (ग्यारहवीं) के छात्रों को बिना परीक्षा कराए ही अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया जाए। रजिस्ट्रार ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे जिले के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसों के छात्रों को प्रोन्नत करने के आदेश का अनुपालन मदरसा प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

पूर्व सेकेंडरी और पूर्व हायर सेकेंडरी कक्षाओं को प्रोन्नत करने के मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार के आदेश के अनुपालन के लिए सभी मदरसा प्रबंधकों प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है। - लालमन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed