फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mushaira organised in mau

खुदा-ए-बरहक वो मेरा हो नहीं...

Mon, 05 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 05 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mushaira organised in mau
नगर क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला पर रविवार की रात ईद मिलादुन्नबी पर्व पर दीनी नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे में मुख्य अतिथि अरशद जमाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि तैयब पालकी के रुप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन



दीनी नातिया मुशायरे में शैदा बैजापुरी, चांद जहानागंजी, शाहिद गौहर, शाहिद फरीद, ओसैद अहमद ओसैद, जकी महफूज, मुजाहिद, बेलाल आदि शायरों ने कलाम पढ़े।

 मुशायरे का संचालन कर रहे मंजर जमील आशिक ने कलाम पेश करते हुए कहा कि ...कमली वाले से ये कहना है खुदा-ए-बरहक वो मेरा हो नहीं सकता जो तुम्हारा ना हुआ।
विज्ञापन


दीनी नातिया मुशायरे में शायर ओसैद अहमद ओसैद ने पढ़ा ...आए तो बगावत की लौटे तो अताअत थी,  गुफ्तार की शबनम से तलवार झुका दी।

मुशायरे को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरशद जमाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि कौम के जो लोग आगे हैं उनसे सीख लेकर मुसलमानों को तरक्की करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed