फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Murder of old man by slitting his throat in Mau

Mau Crime: बगीचे में सो रहे पिता को जगाने पहुंचा बेटा, बिस्तर पर खून से लथपथ शव देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 23 Apr 2024 09:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Apr 2024 09:44 AM IST
सार

मऊ जिले में एक वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह बगीचे में पहुंचे बेटे ने बिस्तर पर पिता का शव खून से लथपथ देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।  

विज्ञापन
Murder of old man by slitting his throat in Mau
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलु गांव में मंगलवार की तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव के बाहर स्थित बगीचे में एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर पहुंचते ही परिजनों मे मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कटघरा महलू गांव निवासी बाबू राय (75) पुत्र स्व. केशव राय रोज की भांति भोजन के बाद सोमवार की देर शाम गांव के पश्चिम दिशा स्थित अपने बगीचे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह बाबू राय का इकलौता पुत्र अरविंद राय बगीचे में पहुंचा तो देखा पिता अपने बिस्तर पर खून से लथपथ मृत पड़े थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को खून से लथपथ देख बेटा दहाड़ मारकर रोने लगा। बिलखते हुए अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक टीम को जानकारी दी। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

इस मामले में मधुवन प्रभारी रविंद्र नाथ राय  का कहना है कि मामला संज्ञान में है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed