फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Murder of a middle-aged man in a relationship with a sharp weapon, dead body found in the field, police on the

Mau crime: बेटी के ससुराल आए पिता की धारदार हथियार से हत्या, घर से 200 मीटर दूर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Feb 2023 10:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Feb 2023 10:49 PM IST
सार

मृतक पाऊस ग्राम पंचायत में ब्याही अपनी पुत्री ममता तिवारी के यहां इलाज कराने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे आया हुआ था। यहां आने के बाद शाम करीब छह बजे बाजार जाने की बात कहकर वह निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
Murder of a middle-aged man in a relationship with a sharp weapon, dead body found in the field, police on the
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाऊस गांव में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे पशु आश्रय स्थल के पास खेत में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमले की निशान था। मृतक की शिनाख्त बिहार जिले के छपरा निवासी के रूप में हुई। वह पाऊस में अपने बेटी के ससुराल आया हुआ था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाऊस ग्राम पंचायत में बने गोशाला के ठीक बगल में गांव के ग्रामीण श्याम चरण तिवारी के गेहूं के खेत में ग्रामीणों ने एक शव देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दोहरीघाट पुलिस को दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बिहार के छपरा निवासी जयराम तिवारी 50 के रूप में हुई। मृतक का पाऊस ग्राम पंचायत में ब्याही अपनी पुत्री ममता तिवारी के यहां इलाज कराने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे आया हुआ था। यहां आने के बाद शाम करीब छह बजे बाजार जाने की बात कहकर वह निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder of a middle-aged man in a relationship with a sharp weapon, dead body found in the field, police on the
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूरी रात परिजनों ने जयराम तिवारी को लेकर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद मृतक के दामाद नरेश तिवारी ने दोहरीघाट थाने में बृहस्पतिवार की सुबह गुमशुदगी की तहरीर दी थी।वहीं घटना के संबंध में एसओ दोहरीघाट हरीशंकर सिंह ने बताया कि मृतक की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है। हत्या किन वजहों से हुई है, इसकी जांच में जुटी है।

मृतका का शव उसकी बेटी के घर से महज दो सौ मीटर दूरी पर मिला। चर्चा के अनुसार मृतक अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए रुपये देने के लिए उसके घर आया हुआ था। मृतका की बेटी ममता तिवारी का विवाह पाऊस गांव निवासी नरेश तिवारी से वर्ष 2017 में हुई थी। घटना से पाऊस के साथ मृतक के गांव में मातम पसर गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed