फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   murder in mau youth shot dead in dispute over construction of drain

दहल उठा गांव: प्रधान का चुनाव लड़ चुके युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस के सामने ही वारदात

Sun, 21 Aug 2022 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Aug 2022 04:11 PM IST
सार

मऊ जिले के हथिनी में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सरेआम वारदात से पूरा गांव दहल उठा। 

विज्ञापन
murder in mau youth shot dead in dispute over construction of drain
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के हथिनी गांव में रविवार की सुबह नाली निर्माण में घटिया सामान के इस्तेमाल का विरोध करने पर प्रधान का चुनाव लड़ चुके युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी-एएसपी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन


सरायलखंसी थानाक्षेत्र के हथिनी गांव में नाली निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने का आरोप लगाते हुए राम मुनेष (40) ने विरोध किया। इसके चलते कार्य बंद हो गया। इसकी जानकारी होने पर प्रधान दुर्गविजय यादव और उनके साथ के लोग पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत पांच पर मुकदमा

बात बढ़ने पर बंदूक से गोली चला दी गई, जो राम मुनेष के सीने पर लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और उनके सामने ही यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर थी पुलिस और चल गई गोली

murder in mau youth shot dead in dispute over construction of drain
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवनाथ त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। राम मुनेष के भाई रामपरिखा यादव की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें मुख्य आरोपी कमलेश राय है तथा उसके दो पुत्र दिवाकर तथा विनय राय और प्रधान दुर्गविजय यादव और अशोक यादव को भी आरोपी बनाया गया है।

देर शाम मुख्य आरोपी र्के इंट भट्टे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भट्ठे पर बुलडोजर चलवाया गया। एसपी ने बताया कि घटना गुटबाजी के चलते हुई है। सभी आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

murder in mau youth shot dead in dispute over construction of drain
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

नाली निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग होने की बाबत किसी ने फोन किया तो राम मुनेष खाए जा रहे खाने को छोड़ कर चल दिया था। घटनास्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध करने लगा। जो उसकी मौत की वजह बन गया। परिजनों ने बताया कि विरोध की सूचना पर मठ मुहम्मदपुर पुलिस चौकी की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। जहां दोनों पक्षों में बात बढ़ गई।

जिसमें एक पक्ष की ओर से फायर कर दिया गया। गोली राममुनेष के सीने पर लगी। ग्रामीणों का कहना है कि उसे तीन गोली लगी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने जब गोली चलाई तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसका पीछा कर फिर गोली मारी गई जिससे उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 

पुरानी अदावत में वारदात की आशंका

murder in mau youth shot dead in dispute over construction of drain
घटना की जानकारी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

गांव में हर किसी की जुबान पर घटना का जिक्र तो था लेकिन कोई कुछ भी बोलने से बच रहा था। ग्रामीण भले ही खुलकर कुछ नहीं बोल रहे लेकिन दबे मुंह इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश तथा चुनाव को वजह मान रहे हैं। भले ही घटना की वजह वर्तमान में नाली निर्माण हो।

बताया जा रहा है कि राम मुनेष ग्राम पंचायत के प्रधानी पद के लिए चुनाव में उठा था और महज 30 से 40 वोटों के अंतर से हार गया था। इसको लेकर भी दोनों पक्षों में काफी समय से अदावत चली आ रही थी। चुनाव के समय भी दोनों पक्षों में गोली चल चुकी थी। 

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था राममुनेष

राममुनेष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो भाई राम परिख (35) तथा बबूल यादव (34) हैं। मृतक की पत्नी रंजू देवी, मां दुर्गावती तथा छह वर्ष का पुत्र शुभम तथा दो पुत्रियां रीतिका यादव तथा रिया यादव हैं। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, एएसपी टीएन त्रिपाठी खुद मौके पर पहुंचे तो वहीं सुरक्षा के लिहाज से हलधरपुर, सरायलंखसी, कोपागंज की पुलिस फोर्स के साथ भारी संख्या में पीएसी की तैनाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed