फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Murder in mau Father of three children stunned by fixing of girlfriend marriage killed cousin

Mau: प्रेमिका की शादी तय होने से बौखलाया तीन बच्चों का पिता, हंसिये से वार कर चचेरे भाई की हत्या, तीन घायल

Tue, 25 Oct 2022 02:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 Oct 2022 02:56 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। आशनाई के विवाद में हुए हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई. मृतक बीडीसी सदस्य था।  

विज्ञापन
Murder in mau Father of three children stunned by fixing of girlfriend marriage killed cousin
घायलों का बयान लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। आशनाई के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बीडीसी सदस्य था। दिवाली की रात गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां बर्थडे कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन


पार्टी के दौरान अचानक दो पक्षों में नोकझोंक शुरू हुई। देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे। घटना में दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। आननफानन चारों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक (बीडीसी) सदस्य को मृत घोषित  कर दिया गया।  
विज्ञापन


विवाद की वजह को लेकर चर्चा है कि गांव के ही एक युवक जो कि तीन बच्चों का पिता भी है। उसका बीडीसी सदस्य की चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में युवती की शादी तय हुई। इस खबर से उसका तथाकथित प्रेमी बौखला उठा। बीती रात बर्थडे पार्टी में प्रेमी अपने साथियों के साथ और बीडीसी सद्स्य का परिवार भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक दोनों पक्ष में नोकझोंक शुरू हुई। प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के परिजनों पर हंसिये से हमला कर दिया। इसमें युवती के चचेरे भाई बीडीसी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए टीम गठित की। आरोपी हमलावर फरार हैं। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed