फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Murder case against four including brother-in-law

देवर सहित चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Mon, 04 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Murder case against four including brother-in-law
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हरनासाथ गांव निवासी दिनेश की पत्नी चिंता की तहरीर पर पुलिस ने देवर सहित चार के खिलाफ रविवार देर शाम हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के हरनासाथ गांव निवासी दिनेश चौहान (50) का शनिवार देर रात छोटे भाई राजू चौहान से रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। दिनेश डायल 112 पुलिस को फोन से सूचना देकर साइकिल से कोतवाली जाने के लिए निकला था। तमसा नदी पुल से पहले परासखांड़ के पास उसका शव अगली सुबह राहगीरों ने देखा। दिनेश की साइकिल बगल में पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। दिनेश चौहान की पत्नी चिंता देवी ने रविवार देर शाम अपने देवर राजू, राजकिशोर, सोनू और भीम सहित अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चिंता का आरोप है कि उसके पति रात में कोतवाली पुलिस को सूचना देने जा रहे थे। इन्हीं चार लोगों ने उनकी साइकिल में किसी वाहन से टक्कर मार दी थी। जिससे वह साइकिल समेत खाई में जा गिरे और उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि चार नामजद के साथ ही एक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed