फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipality will get 24 development works including marriage houses and shops

शादी-विवाह घर और दुकानें सहित 24 विकास कार्य कराएगी नगर पालिका

Fri, 31 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Municipality will get 24 development works including marriage houses and shops
मऊ। नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुहम्मद तय्यब पालकी ने की। इस बैठक में पालिकाध्यक्ष द्वारा 24 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए। जिन पर बोर्ड ने सर्व सम्मति से अपनी मुहर लगा दी। प्रस्तावों में सड़क निर्माण, पेय जल की आपूर्ति, पथ-प्रकाश आदि जैसी नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता जैसे जनकल्याणकारी मुद्दे प्रमुख रूप से छाये रहे। जिनमें सफाई कर्मचारियों को जाड़े की वर्दी दिए जाने, मुहल्ला कटरा तथा भटकुआंपट्टी दया राय हमीनपुरा में शादी विवाह घर बनाये जाना है। इसके साथ ही बुनकर कालोनी इमिलिया, सब्जी मंडी पुरादानकबीर, मुंशीपुरा जलकल परिसर व पालिका कम्यूनिटी हाल में प्रथम तल पर दुकान बनाये जाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया के रख-रखाव और उस पर टैक्स आदि लिये जाने की नियमावली बनाये जाने का भी प्रस्ताव पारित।
विज्ञापन

अवारा जानवरों आदि के नियन्त्रण हेतु उपविधि बनाये जाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। मऊ-खुरहट रेल मार्ग के मध्य स्थित पिपरीडीह रेलवे लाईन से जल निकासी हेतु पक्का नाला बनाये जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने कहा बोर्ड के उद्देश्यों में नगर का विकास एवं जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। नगरवासियों द्वारा सौंपे गये दायित्वों को निभाने और जनता की अपेक्षाएं पूरी करने की कोशिश की जा रही है। अधिशासी अधकिारी दिनेश कुमार ने कहा कि बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप देने के कार्य में पालिका परिवार जुटा हुआ है। बैठक में कर अधीक्षक गुफरानुल हई, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, जेई चंद्र प्रकाश दूबे, सफाई निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, जलकल लिपिक कमलेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed