{"_id":"62793bef468aa235894bbecc","slug":"municipality-will-build-shopping-complex-on-its-lands-mau-news-vns652643290","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अपनी जमीनों पर बनाएगी शॉपिंग कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका अपनी जमीनों पर बनाएगी शॉपिंग कांप्लेक्स
नगर पालिका परिषद मऊ कार्यालय का मुख्य भवन।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर पालिका प्रशासन अपनी आय बढ़ाने के लिए अब नगर क्षेत्र में हॉल में कब्जे में आई अपनी जमीनों पर शापिंग कॉम्पलेक्स बनाएगा। इसके लिए चार जगहों पर जमीन भी चिह्नित की जा चुकी हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका नगर क्षेत्र की पोखरियों की नीलामी भी कर राजस्व को बढ़ाएगी। नगर पालिका प्रशासन के इस प्रयास से न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा रुकेगा बल्कि इसे बाजार के रूप में विकसित होने से नपा का राजस्व बढ़ोत्तरी के साथ लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। नगर पालिका 42 वार्डो में कई शासकीय जमीन को कब्जों से मुक्त करा कर उसे अपने कब्जे में ले रही है। इन जमीनों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इनकी बाउंड्रीवाल कराने के साथ दूसरे उपाय भी कर रही है। हाल में ताजोपुर, कलेक्ट्रेट परिसर के आस पास तथा सहादतपुरा में शासकीय जमीन पर भूतल सहित मल्टीस्टोरी भवन बनाने की योजना तैयार की जा रही है। सूत्रों की माने तो नपा एक साथ नगर के कई प्रमुख हिस्सों में अपनी जमीनों पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाएगी। इसमें भूतल यानी ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, प्रथम तल पर शापिंग कांपलेक्स बनाने की योजना शामिल है। कांपलेक्स की दुकानें बनाकर उनका आवंटन भी किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के बाद नगरपालिका की आय भी बढ़ेगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नपा के राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए खाली जमीनों पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाए जाने की योजना है। इसमें भूतल पर पार्किंग बनाने की योजना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।