फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipality now remembers bad passenger waiting room

नगर पालिका को अब आई बदहाल यात्री प्रतीक्षालय की याद

Fri, 27 Aug 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Municipality now remembers bad passenger waiting room
मऊ। आखिरकार विकास का दावा करने वाले नगर पालिका मऊ को नागरिक हितों की सुविधा को लेकर चेतना आती नजर आ रही है। अब नगर पालिका परिषद की तरफ से नगर के चौराहों, तिराहों पर बने यात्री प्रतीक्षालयों के जीर्णोंद्धार के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पालिका द्वारा यात्री प्रतीक्षालयों के मेंटेनेंस के लिए सर्वे करने के साथ जिन स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं बने है, वहां यात्री प्रतीक्षालय बनाने की लिए सर्वे का क्रम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के करीब 10 से अधिक चौराहे-तिराहे में से वर्तमान में पांच चौराहे पर ही यात्री शेड लगाए गए हैं। इसमें मिर्जाहादीपुरा, भुजौटी, कलेक्ट्रेट, गाजीपुर तिराहा और ब्रह्मस्थान पर यात्री प्रतीक्षालय बने हैं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण समय के साथ मेंटेनेंस के अभाव में एक-दो यात्री प्रतीक्षालय को छोड़कर सभी बदहाली की मार झेल रहे हैं। इससे बारिश के समय यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वरा जनहित में इस मुद्दे को दो अगस्त 2021 को प्रतीक्षालय की यात्री प्रतीक्षा कर रहे नगर के चौराहे शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसको संज्ञान में लेने में बाद नगर पालिका की तरफ से अब यात्री प्रतीक्षालय को सुधारने के लिए कवायद की तैयारी की जा रही हैं। इसके तहत नगर पालिका परिषद की तरफ से नगर के सभी यात्री प्रतीक्षालयों के जीर्णोद्धार कराने की योजना तैयार की जा रही हैं। यात्री प्रतीक्षालयों के सही हो जाने से बारिश और धूप में यात्रियों को वाहनों का इंतजार करने के लिए दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में बने यात्री प्रतीक्षालयों की मरम्मत के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिस तिराहे या चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं हैं वहां नवीन निर्माण की योजना बनाई जा रही है। सर्वे के बाद खाका तैयार कर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed