{"_id":"6238b8f1980ffa12f6019ee7","slug":"municipality-engaged-in-saving-tamsa-from-contamination-mau-news-vns6442241149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमसा को दूषित होने से बचाने में जुटी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोरेमिडेशन के तहत नगर के तमसा नदी के किनारे नाले में नगर पालिका द्वारा जल स्वच्छ करने के लिए कि?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। तमसा नदी के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए नगर पालिका की तरफ से किया गया प्रयास रंग ला रहा है। पालिका की तरफ से नदी में गिर रहे नाले के दूषित पानी को बायो रेमिडेशन पद्धति से ट्रीट किया जा रहा है। एनजीटी के आदेश के क्रम में नालों के दूषित पानी को नदी के मुहाने पर हौज में केमिकल के द्वारा शुद्ध करने के बाद ही नदी में गिराया जा रहा है। इसके साथ ही इस वैकल्पिक व्यवस्था के अलावा स्थाई समाधान के लिए एसटीपी (स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाए जाने की कवायद नगर पालिका की तरफ से तेज कर दी गई है। तमसा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की सख्ती के बाद से नगर पालिका दूषित पानी शुद्ध करने में जुट गया है। शहर के 10 नालों के पानी का बायो रेमिडेशन कराया जा रहा है। इस पद्धति से केमिकल और कल्चर के माध्यम से पानी के हानिकारक तत्वों को नष्ट किया जाता है। नदी में पानी गिरने से पहले मुहाने पर जाली लगाने के साथ पानी को एक हौज में गिराया जाता है। जिसमें पानी के फ्लो के आधार पर निर्धारित मात्रा में केमिकल पानी में डाला जाता है। उधर, नगर पालिका की तरफ से स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने की कवायद तेज कर दी गई है। जिसके तहत सभी नालों को एक साथ जोड़कर एक स्थान से ही पानी को नदी में गिराया जाएगा। गंदे पानी को नदी में गिराने से पहले प्लांट लगाकर पानी को शुद्ध किया जाएगा। लोगों के घरों में बने सीवर टैंक के स्लज को ट्रीट कर सॉलिड और लिक्विड को अलग करने के लिए नगर के रामपुर चकिया में एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य गत वर्ष अप्रैल-मई माह में शुरू किया गया था। लेकिन निर्माण के दौरान मामला कोर्ट में जाने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इस प्लांट के शुरू हो जाने के बाद से प्लांट से निकलने वाले सॉलिड वेस्ट का इस्तेमाल खाद के रूप में किसान कर सकेंगे। ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि एसटीपी लगाए जाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर नदी में गिरने वाले नाले के पानी को शुद्ध किया जाएगा। फिलहाल नाले के पानी का बायो रेमिडेशन किया जा रहा है।
ोयोरेमिडेशन के तहत नगर के तमसा नदी के किनारे नाले में नगर पालिका द्वारा जल स्वच्छ करने के लिए किय?- फोटो : MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।