फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Municipal elections - news of elections will be held in the second phase for municipal bodies in the district

Mau News: निकाय चुनाव- जनपद में नगर निकायों के लिए दूसरे चरण में होंगे चुनाव की खबर

Sun, 09 Apr 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections - news of elections will be held in the second phase for municipal bodies in the district
निर्वाचन आयोग ने रविवार को नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। अधिसूचना के अनुसार जिले में दूसरे चरण में निकाय चुनाव होगा। जिले की एक नगरपालिका और दस नगर पंचायतों के लिए 11 अध्यक्ष और 196 सदस्यों का चुनाव पांच लाख 24 हजार मतदाता करेंगे। निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार 16 अप्रैल को जिलाधिकारी की ओर से चुनाव की सार्वजनिक घोषणा की जाएगी। इसके अगले दिन निर्वाचन अधिकारी चुनाव की सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन पत्र की खरीद व जमा कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 अप्रैल को प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। 28 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। अनंतिम सूची के आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन ने अंतिम सूची में जिले में आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया है। आरक्षण सूची के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष अनारक्षित है। वहीं, नगर पंचायत अदरी अध्यक्ष की सीट पिछड़ा वर्ग की महिला के खाते में गई है। नगर पंचायत अमिला अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। नगर पंचायत वलीदपुर और कुर्थीजाफरपुर के अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं नगर पंचायत घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट और नगर पंचायत मधुबन के अध्यक्ष पद अनारक्षित हैं। जिले के दस नगर पंचायतों में चार अनारक्षित , दो महिला, दो पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग महिला और एक अनुसूचति जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।-----------------------------------------
विज्ञापन

अंतिम आरक्षण सूची - आरक्षण
1. नगर पालिका मऊ - अनारक्षित 2.नगर पंचायत अमिला-अनुसूचित जाति महिला3. नगर पंचायत अदरी- पिछड़ा वर्ग महिला4- कोपागंज - महिला5. मुहम्मबाद गोहना- महिला 6.घोसी - अनारक्षित 7.दोहरीघाट- अनारक्षित 8. वलीदपुर - पिछड़ा वर्ग 9. चिरैयाकोट- अनारक्षित10. मधुबन- अनारक्षित 11. कुर्थीजाफरपुर - पिछड़ा वर्ग
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों में मतदाता सूची मतदाता संख्या नवंबर 2022 में परिवर्धित सूची के अनुसार-------------------------------
नगर पालिका मऊ नाथ भंजन- 291348
नगर पंचायत अमिला- 17641 नगर पंचायत अदरी- 11711 नगर पंचायत कोपागंज - 39206 -नगर पंचायत मुहम्मबाद गोहना- 35543 नगर पंचायत घोसी - 34744 नगर पंचायत दोहरीघाट- 9389 नगर पंचायत वलीदपुर - 22522 नगर पंचायत चिरैयाकोट- 18425 नगर पंचायत मधुबन- 20137 नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर - 18938, नगर पंचायत अमिला
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed